Sant Kabir Nagar News: होली की छुट्टी खत्म, अब वापसी में झेलनी पड़ रही परेशानी
संतकबीरनगर। होली मनाने विभिन्न प्रांतों व शहर से घर आए लोगों की छुट्टी खत्म हो गई है। ऐसे में लोग वापसी कर रहे हैं। ट्रेनों में जहां कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगाें को जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। हालांकि रोडवेज बस की सेवाएं हैं, लेकिन ट्रेनों की अपेक्षा किराया अधिक होने से लोग ट्रेन के सफर को तरजीह दे रहे हैं। होली का पर्व परिवार के साथ मनाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, लुधियाना, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली आदि शहरों में नौकरी करने वाले वाले घर आए थे। अब उनमें से काफी लोग त्योहार मनाकर काम पर लौटने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर आम दिनों से ज्यादा चहल-पहल नजर आई। शाम होते ही भीड़ और भी बढ़ गई। दिल्ली के लिए गोरखधाम और वैशाली ट्रेन पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दिल्ली, मुंबई और पंजाब समेत अन्य शहरों के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण लोग जनरल कोच में चढ़ते नजर आए। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए आए दिलीप कुमार, श्याम सुंदर आदि ने बताया कि छुट्टी खत्म होने के बाद काम पर लौटना है। इसलिए वापस जाना है। कंफर्म टिकट न मिलने से जनरल कोच में सफर करेंगे। 0000000000000000000000बसों में भी भीड़ बढ़ीहोली का त्योहार मनाने के बाद लोगों की वापसी के चलते बसों में भीड़ बढ़ गई है। हालांकि लोगों की पहली पसंद ट्रेनें ही है, लेकिन कंफर्म टिकट न मिलने से लोग बस पकड़ने के लिए मेंहदावल बाईपास पहुंच रहे हैं। यहां भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। तमाम लोग प्राइवेट स्लीपर बसों से सफर कर रहे हैं, लेकिन लोगों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। कानपुर जाने के लिए आए रमेश कुमार ने बताया कि बसों में भीड़ ज्यादा है। ऐसे में प्राइवेट स्लीपर बसों से जाएंगे। हालांकि किराया अधिक देना पड़ रहा है। 0000000000000000000होली के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाई जा रहीं हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी कम हो। निर्देश दिए गए कि कोई भी बस ओवरब्रिज से न जाए। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 22:52 IST
Sant Kabir Nagar News: होली की छुट्टी खत्म, अब वापसी में झेलनी पड़ रही परेशानी #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
