Holi: रंगों की मस्ती में डूबे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के लोग, डीजे पर किया डांस

मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली और बिजनौर समेत पूरे वेस्ट यूपी में होली का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुल्हेंडी पर लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। युवाओं की टोली पैदल और बाइकों-स्कूटी पर घूमकर दोस्तों व अपनों के घर जा रही हैं। रंग लगाकर, गुझिया खिलाकर होली की बधाइयां दी जा रही हैं। चौक-चौराहों और मोहल्लों में बच्चे आने-जाने वाले लोगों को पानी से भिगो रहे हैं। गांवों में भी लोग होली की मस्ती में डूबे हुए हैं। वहीं असामाजिक तत्वों को लेकर पुलिस और एलआईयू भी सतर्क मोड पर है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 14:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi: रंगों की मस्ती में डूबे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के लोग, डीजे पर किया डांस #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #Baghpat #Bijnor #Shamli #Saharanpur #UpNews #HindiNews #BreakingNews #SubahSamachar