Holi: विश्वनाथ धाम में आज ब्रज के रसियारों-बरसाने की होली, गौने पर उड़ेंगे मथुरा के फूल-गुलाल; सुरक्षा दुरुस्त

Holi:आज विश्वनाथ धाम में बाबा के गौने पर बरसाने की होली होगी। मथुरा के रसियारे काशी में शिव पर समर्पित होली खेलेंगे। आज रंग भरी एकादशी पर भक्त बाबा विश्वनाथ और गौरा पर मथुरा के अबीर-गुलाल और फूल उड़ाए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से बृहस्पतिवार को विशेष गुलाल, गुझिया और प्रसाद काशी विश्वनाथ को भेजा गया। ढोल-मजीरे के साथ भव्य गुलाल यात्रा निकाली गई। इस दौरान वहां अंग भभूत गले विषमाला, लटकन बिराजे गंग, कैसे होरी खेलू बावरिया के संग गीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर ब्रज में कृष्ण संग होली खेलने गए शिव को दिखाया। शुक्रवार को यह पवित्र गुलाल बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा। मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि धाम में इस उत्सव के लिए भक्तों का स्वागत है। शाम को शिर्वाचनम होगा, जिस दौरान फूलों की होली खेली जाएगी। रात 10 बजे तक ये जारी रहेगा। सबसे अंत में ब्रज के रसियारों की होली होगी। यहां के भक्त ब्रज के रास और फूलों की होली के अपना समर्पण दिखाए। पूर्व महंत के आवास से प्रतिमा 5 बजे के बाद बाबा विश्वनाथ धाम में आएगी। यहां गर्भगृह में रखकर सप्तऋर्षि आरती होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 23:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi: विश्वनाथ धाम में आज ब्रज के रसियारों-बरसाने की होली, गौने पर उड़ेंगे मथुरा के फूल-गुलाल; सुरक्षा दुरुस्त #CityStates #Varanasi #Holi #KashiVishwanath #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar