UP: हाथ पर लिखा भाई का नाम, फिर भी न बचा रिश्ते का बंधन; पति छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी बहन का कत्ल

यूपी के फतेहपुर जिले में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में एक भाई ने अपनी ही बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती अपने पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी, जिसके कारण परिवार में तनाव था। हत्या के बाद आरोपी भाई ने शव को कुएं में फेंक दिया और खुद को बचाने के लिए रात भर जंगल में छिपा रहा। सुबह वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की 19 वर्षीय पुत्री मंजू उर्फ रंजू की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद रंजू चतुर्थी पर मायके आई थी, लेकिन 13 मई की रात वह अपने गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 13:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: हाथ पर लिखा भाई का नाम, फिर भी न बचा रिश्ते का बंधन; पति छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी बहन का कत्ल #CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #FatehpurMurder #SubahSamachar