850 साल बाद आसमान में होगा चमत्कार: दो साल पहले ही फुल हुए होटल; आखिर 22 जुलाई 2028 को ऐसा क्या होने वाला है?

अगर आप सोच रहे हैं कि दो साल बाद किसी खूबसूरत जगह छुट्टियां बिताने की योजना बनाएंगे, तो जरा ठहर जाइए। न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर में दो साल बाद होने वाले एक अद्भुत नजारे के लिए आज ही से जगह मिलना मुश्किल हो गया है। वजह कोई बड़ा कॉन्सर्ट या खेल मुकाबला नहीं, बल्कि आसमान में घटने वाली एक ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो इस इलाके में 850 से ज्यादा वर्षों बाद होने जा रही है। यही कारण है कि यहां के कई होटल मालिकों ने नई बुकिंग लेना बंद कर दिया है। आखिर 22 जुलाई 2028 को ऐसा क्या होने वाला है यह ऐतिहासिक दिन 22 जुलाई 2028 होगा। दोपहर 4 बजकर 17 मिनट पर चंद्रमा, सूर्य के ठीक सामने आकर उसे पूरी तरह ढक लेगा। करीब 100 किलोमीटर चौड़ी पट्टी में फैला दक्षिणी न्यूजीलैंड का इलाका 2 मिनट 51 सेकेंड तक दिन के उजाले में अंधेरे में डूब जाएगा। इस करीब तीन मिनट के अद्भुत नजारे को देखने के लिए दुनिया भर से लगभग 35,000 पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। 1.30 लाख की आबादी वाले इस शांत शहर में अभी से होटलों की बुकिंग को लेकर जबरदस्त होड़ मची हुई है। डुनेडिन लेजर लॉज जैसे प्रमुख होटलों के सोलर एक्लिप्स पैकेज दो साल पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं। क्या इंसानों ने डुनेडिन में पहले कभी ऐसा सूर्य ग्रहण देखा है तूहूरा ओटागो म्यूजियम के निदेशक और खगोलशास्त्री डॉ. इयान ग्रिफिन के अनुसार, डुनेडिन में इससे पहले ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण 1163 में दिखाई दिया था। उस समय न्यूजीलैंड की धरती पर इंसानों के कदम भी नहीं पड़े थे। यानी 2028 में जब सूर्य और चंद्रमा का यह अनोखा संगम होगा, तब डुनेडिन के इतिहास में पहली बार इंसान अपनी आंखों से इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखेंगे। यह न्यूजीलैंड में 1965 के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भी होगा। कैसीहो रहीतैयारियां शहर के म्यूजियम ने इस ऐतिहासिक पल के लिए काउंटडाउन क्लॉक शुरू कर दी है। कई पर्यटन कंपनियां सूर्य ग्रहण के नाम पर विशेष पैकेज बेच रही हैं। इसके लिए बड़े-बड़े मैदानों को लीज पर लेकर दर्शकों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कुछ कंपनियां इस अनुभव के लिए 1,000 डॉलर तक शुल्क ले रही हैं। ये भी पढ़ें:Explainer:एआई ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई; क्या इंसानी नियंत्रण से बाहर हुआ क्या किसी ने ग्रहण देखने के लिए 15 साल पहले ही घर खरीद लिया था मशहूर खगोलशास्त्री डॉ. इयान ग्रिफिन का इस ग्रहण को लेकर जुनून अलग ही स्तर का है। उन्होंने बताया, 'मैंने 2013 में ही डुनेडिन में सिर्फ इसलिए घर खरीदा था, क्योंकि उसकी छत से 2028 के इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का सबसे शानदार दृश्य दिखाई देगा।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 05:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




850 साल बाद आसमान में होगा चमत्कार: दो साल पहले ही फुल हुए होटल; आखिर 22 जुलाई 2028 को ऐसा क्या होने वाला है? #World #International #Dunedin #NewZealand #TotalSolarEclipse #22July2028 #After850Years #HotelBookings #35 #000Tourists #SubahSamachar