Rishikesh News: दुर्गंध से खाली हो रहे मकान, समाधान के बजाय थोपे जा रहे मुकदमे
- दो महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों का विधायक के कैंप कार्यालय पर फूटा गुस्सा- जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी और पुलिसिया कार्रवाई से आवाज दबाने का लगाया आरोपसंवाद न्यूज एजेंसीऋषिकेश। कूड़ा निस्तारण प्लांट विवाद में प्रदर्शनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर भारी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पीड़ा सुनने के बजाय मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि कूड़ा प्लांट से उठने वाली भयंकर दुर्गंध ने आसपास के इलाके में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि बदबू से परेशान होकर किरायेदारों ने मकान तक खाली करने शुरू कर दिए हैं। इससे ग्रामीणों को मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन समाधान का रास्ता निकालने के बजाय पुलिसिया कार्रवाई से उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है।आवाज दबाने का समय आने पर देंगे जवाबस्थानीय जनप्रतिनिधि सत्य कपरूवाण ने कहा कि ग्रामीण पिछले दो महीने से धरना दे रहे हैं, लेकिन आज तक न तो संबंधित मंत्री ने किसी जनप्रतिनिधि से संपर्क किया और न ही कोई सुध लेने धरना स्थल पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों ने परेशान होकर अपना हक मांगने के लिए प्रदर्शन किया, तो उल्टे उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। कपरूवाण ने चेतावनी दी कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने की इस कोशिश का करारा जवाब जनता समय आने पर जरूर देगी।वोट बैंक के लिए समर्थन देने वालों ने मोड़े मुंहआंदोलन के दौरान कुछ लोगों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज सिंह ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कूड़ा प्लांट पर तालाबंदी कर आंदोलन तेज किया गया, तो कुछ लोगों ने ग्रामीणों का भरोसा जीतकर समर्थन का दिखावा किया। यह समर्थन केवल बयानबाजी तक सीमित रहा। जब विधायक कैंप कार्यालय के घेराव का निर्णायक वक्त आया, तो ऐसे लोगों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। पुखराज सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने केवल अपनी वोट बैंक की राजनीति चमकाने के लिए ग्रामीणों को साथ होने का भरोसा दिलाया और ऐन मौके पर उन्हें अकेला छोड़ दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Rishikesh News: दुर्गंध से खाली हो रहे मकान, समाधान के बजाय थोपे जा रहे मुकदमे #HousesBeingAbandonedDueToFoulOdors #SubahSamachar
