हेल्थ टिप्स: मेटाबॉलिज्म को रखना है एक्टिव तो आज से ही शुरू करें ये उपाय, बच्चे हों या बुजुर्ग सबके लिए जरूरी
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। यही ऊर्जा शरीर के सभी जरूरी कार्यों को संचालित करने में मदद करती है। लेकिन जब मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया प्रभावित होती है, तो इसका असर वजन, पाचन, ब्लड शुगर और हार्मोनल संतुलन पर भी पड़ सकता है। खानपान की गड़बड़ी, शारीरिक गतिविधियों की कमी, नींद पूरी न होना और लगातार तनाव जैसी आदतें मेटाबॉलिक हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करके मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए क्या उपाय जरूरी हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 22:55 IST
हेल्थ टिप्स: मेटाबॉलिज्म को रखना है एक्टिव तो आज से ही शुरू करें ये उपाय, बच्चे हों या बुजुर्ग सबके लिए जरूरी #HealthFitness #National #HowToBoostMetabolism #WaysToImproveMetabolism #WhatIsMetabolism #SlowMetabolism #मेटाबॉलिज्मकैसेबढ़ाएं #मेटाबॉलिज्मतेजकरनेकेउपाय #मेटाबॉलिज्मक्याहै #SubahSamachar
