हिमाचल: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 373 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक चयनित प्रशिक्षु को 35,000 रुपये प्रति माह का मेहनताना दिया जाएगा। यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत की जा रही है। चयनित शिक्षकों को जॉब ट्रेनी आधार पर रखा जाएगा। प्रदेश में बीते लंबे समय कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती का इंतजार हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 19:14 IST
हिमाचल: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 373 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hppsc #SubahSamachar
