उजड़ गया सुहाग: झगड़ा कर गई महिला, पति ने रिश्तेदारों को किया फोन; फिर पत्नी को वीडियो काॅल कर फंदे पर लटका

मैनपुरी के बेवर कस्बा में इटावा रोड के पास निवास कर रहे युवक ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। एक दिन पहले ही उससे झगड़ा करने के बाद पत्नी मायके चली गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। घटना के बाद घर में मातम छाया है। थाना क्षेत्र में इटावा रोड निवासी 30 वर्षीय अतुल चौहान खेतीबाड़ी व गल्ला मंडी में ट्रैक्टर से भाड़ा ले जाने का काम कर रहा था। ढाई साल पहले अतुल की शादी कन्नौज की रहने वाली अंजू के साथ हुई थी, दंपती के एक डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवांग है। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में शुक्रवार सुबह पत्नी बच्चे को साथ लेकर मायके चली गई। इसके बाद परेशान अतुल ने कई रिश्तेदारों को फोन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उजड़ गया सुहाग: झगड़ा कर गई महिला, पति ने रिश्तेदारों को किया फोन; फिर पत्नी को वीडियो काॅल कर फंदे पर लटका #CityStates #Agra #Mainpuri #UpPolice #SubahSamachar