Sant Kabir Nagar News: भक्त की दृढ़ता हो तो दर्शन को स्वयं चलकर आते हैं भगवान
रोसयाबाजार। क्षेत्र के हरदौलिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में अवध धाम से आए आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि 12 अक्षरों के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय की शक्ति से पांच वर्षीय बालक ध्रुव आगे चलकर 36 हजार वर्षों तक राज किया।कथावाचक ने विष्णु भक्त ध्रुव की अडिग दृढ़ता और तपस्या की कथा सुनाई। कहा कि राजा उत्तानपाद के पांच वर्षीय पुत्र ध्रुव ने सौतेली मां सुरुचि द्वारा अपमानित होने पर ईश्वर प्राप्ति हेतु जंगल में कठोर तपस्या की। प्रसन्न होकर भगवान नारायण ने उन्हें अमरता प्रदान की, जिससे वे आकाश में ध्रुव तारे के रूप में स्थापित हुए। ध्रुव अपने पिता की गोद में बैठना चाहते थे। सौतेली मां ने उन्हें ''नीच'' कहकर धिक्कारा और कहा कि वे केवल उनके गर्भ से जन्म लेकर ही पिता की गोद में बैठ सकते हैं। इस अपमान से दुखी होकर ध्रुव ने माता सुनीति के कहने पर ईश्वर की शरण ली। ध्रुव तपस्या के लिए जंगल जा रहे थे। तब नारद मुनि ने उन्हें ''ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'' मंत्र की दीक्षा दी और भक्ति का मार्ग दिखाया। मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव ने मधुवन में 6 महीने तक भूखे-प्यासे, श्वास रोककर अविचल भाव से भगवान नारायण का ध्यान किया। उनकी अडिग भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद स्वरूप अटल राज्य के साथ-साथ आकाश में ध्रुव तारे के रूप में सर्वोच्च स्थान प्रदान किया। 12 अक्षरों के मंत्र में 36 हजार वर्षों के लिए राजा बना दिया। इस मौके पर उषा पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, वैदेही शरण, पंडित कृपा शंकर पांडेय, डॉ. वीके पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रवीण पौरुष पांडेय, डॉ. शिवेंद्र, प्रत्यूष, काव्या, ओम प्रकाश, चंद्रमौली, मनोज, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 22:48 IST
Sant Kabir Nagar News: भक्त की दृढ़ता हो तो दर्शन को स्वयं चलकर आते हैं भगवान #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
