IIT BHU: नौसेना के साथ रिसर्च करेगा आईआईटी, हथियार, सेंसर बनाने व पानी के अंदर वस्तुओं को पहचानेंगे; जानें खास
भविष्य की समुद्री और रक्षा चुनौतियों से निपटने में नवाचार आधारित समाधान विकसित करने के लिए आईआईटी बीएचयू और नौसेना के बीच समझौता किया गया है। उन्नत हथियार और सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ ही पानी के भीतर वस्तुओं की पहचान की जाएगी। इसमें एआई, रोबोटिक्स, रडार, क्वांटम फिजिक्स, साइबर सिक्योरिटी, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीन लर्निंग, एडवांस्ड मैटेरियल्स, समुद्री इंजीनियरिंग, नौसैनिक इंफ्रा आदि पर मिलजुलकर रिसर्च और नवाचार किया जाएगा। यह एमओयू तीन साल तक प्रभावी रहेगा। एमओयू पर हस्ताक्षर वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, और डीन प्रो. राजेश कुमार ने किये। प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव, और डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार ने कहा कि यह एमओयू भारतीय नौसेना और देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को नई मजबूती देगा। आईआईटी बीएचयू के साथ संयुक्त अनुसंधान से समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई काम होंगे। रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को नई गति मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 22:24 IST
IIT BHU: नौसेना के साथ रिसर्च करेगा आईआईटी, हथियार, सेंसर बनाने व पानी के अंदर वस्तुओं को पहचानेंगे; जानें खास #CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
