Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान

बरेली के नेकपुर चीनी मिल के गेट पर संचालित अवैध वाहन स्टैंड पर आखिरकार पुलिस का चाबुक चल गया। एक नेता व यातायात पुलिस के निरीक्षक पर आरोप लगने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को मौके पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई कराई। वहां खड़े देहात परमिट के आठ टेंपो सीज कर दिए गए। 27 का चालान किया गया। साथ ही, सीओ एलआईयू को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी। अवैध स्टैंड पर देहात परमिट के टेंपो-ऑटो खड़े किए जा रहे थे, जिनका प्रवेश शहर के बाहरी हिस्सों तक ही सीमित रहना चाहिए। इनकी आड़ में सड़क घेरकर अन्य डग्गामार वाहनों का भी संचालन किया जा रहा था। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो भी शुरू में यातायात पुलिस कार्रवाई को टालती रही। मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य के सामने मामला पहुंचा तो उन्होंने सीओ एलआईयू को जांच के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 07:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान #CityStates #Bareilly #IllegalVehicleStand #Police #Challan #SubahSamachar