Meerut News: फायरिंग प्रतियोगिता में युवराज और अनम का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। 71 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिताओं में कक्षा 10 के कैडेट युवराज तोमर और कक्षा नौ की कैडेट अनम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। कक्षा 10 के कैडेट युवराज तोमर ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने प्री-इंटर बटालियन प्रतियोगिता में चौथा, इंटर बटालियन में तीसरा और इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा थल सैनिक कैंप-1 में चौथा और थल सैनिक कैंप-2 में तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी युवराज ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की। वहीं, कक्षा नौ की कैडेट अनम ने भी फायरिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 71 यूपी बटालियन की इंटर बटालियन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा फायरिंग कैंप में द्वितीय और सहारनपुर में आयोजित थल सैनिक कैंप में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर दीपशिखा त्यागी, प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल, अरशद खान और हवलदार सरबजीत सिंह ने युवराज और अनम को टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक यादव, मानशी चौधरी, पीटीआई सियानंद पंतजलि, आदिल, ललित शर्मा, नीतू गोस्वामी, पूनम शर्मा और धीरेंद्र मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Meerut News: फायरिंग प्रतियोगिता में युवराज और अनम का शानदार प्रदर्शन #ImpressivePerformanceByYuvrajAndAnamInTheShootingCompetition #SubahSamachar
