IMS BHU: पीएम ग्रीवांस पोर्टल पर पहुंचा नियुक्तियों का मामला, जल्द हो सकती है जांच; कई गंभीर सवाल
IMS BHU: आईएमएस बीएचयू में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई नियुक्तियों को लेकर उठे सवाल अब और गंभीर होते जा रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरते जाने और नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोपों के बीच मामले की शिकायत अब प्रधानमंत्री ग्रीवांस पोर्टल तक पहुंच गई है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। आईएमएस बीएचयू में हाल ही में आउटसोर्सिंग के जरिए 22 पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। इन नियुक्तियों को लेकर छह पृष्ठों की शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजी गई है। शिकायत में चयन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की योग्यता तथा दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब नियुक्तियों से संबंधित शिकायत सार्वजनिक हुई। इसके बाद संस्थान और विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्तरों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुलपति को भेजी गई शिकायत की तर्ज पर ही प्रधानमंत्री ग्रीवांस पोर्टल पर भी विस्तृत शिकायत दर्ज कराई गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 00:25 IST
IMS BHU: पीएम ग्रीवांस पोर्टल पर पहुंचा नियुक्तियों का मामला, जल्द हो सकती है जांच; कई गंभीर सवाल #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
