Kangra News: सिटी में आज
दौड़ : आशापुरी यूथ क्लब की ओर से जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान में सुबह 8 बजे से एंटी चिट्टा दौड़ करवाई जाएगी।शिविरराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढलठोर में चल रहे एनएसएस शिविर के तहत दैनिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।बैठकभाजपा के संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक सुबह 10 बजे पालमपुर में होगी। इसमें प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह विशेष रूप से शामिल रहेंगी।धर्मशाला में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत दोपहर बाद 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता सांसद हरीश चंद्र मीणा करेंगे।धार्मिकमहायज्ञ : थुरल खास पंचायत के गांव भनाड़ में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सुबह 9 बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।शोभायात्रा : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर योल में दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी।कथा : परागपुर के हार बाग पुली भजनाथ गांव में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगी। इसमें कथाव्यास पंडित सुमित शास्त्री कथा सुनाएंगे।काम की बात बिजली बंद : विद्युत उपमंडल खुंडिया के अंतर्गत डोला फीडर में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते गांव सिल्ह, लाहड़ू, देहरू, लगड़ू, तली, डोला, जमूला, बंसी, दोदरू, तेलकर, गहल, किहरी, जयारा, रोहल, हरदीपुर और कुलजलाहर व आसपास सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल चड़ी में 11 केवी फीडर के रखरखाव एवं मरम्मत चलते विभिन्न गांवों चमियारा, पलोथा सुखूघाट, सैल और लांगा इत्यादि की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी।संचालन : धर्मशाला रोप-वे का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। सुबह 9 बजे से रोपवे का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 01:27 IST
Kangra News: सिटी में आज #InTheCityToday #SubahSamachar
