India IPO Record 2026: आईपीओ में नया रिकॉर्ड संभव, चुनौतियों के बीच कंपनियां जुटा सकती हैं 2.50 लाख करोड़
वैश्विक अनिश्चितता, देशों के बीच व्यापार समझौतों को लेकर हो रही देरी और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजार में कंपनियां इस साल आईपीओ से रिकॉर्ड रकम जुटा सकती हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि कंपनियां 2026 में निर्गम से 2.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ था। अनिश्चतताओं के बावजूद इस साल जनवरी से अब तक पांच कंपनियों ने आईपीओ से 8,806 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले साल की समान अवधि में 7 कंपनियों ने 6,113 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस साल अब तक बड़े निर्गम में फ्रैक्टल ने 2,833 करोड़, शैडोफाक्स ने 1,907 करोड़, अमागी मीडिया ने 1,788 करोड़ और भारत कोकिंग ने 1,068 करोड़ जुटाए हैं। ये भी पढ़ें-लोन के साथ बीमा खरीदने का दबाव तो नहीं बना रहा आपका बैंक:आरबीआई का यह अपडेट जान लीजिए, मिल सकता है हर्जाना विश्लेषकों के मुताबिक, 2025 में स्टार्टअप आईपीओ के रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद 2026 में नई पीढ़ी की तकनीकी कंपनियों के सार्वजनिक लिस्टिंग की ओर बढ़ने की गति और भी मजबूत दिखाई दे रही है। 20 स्टार्टअप पहले ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मसौदा दाखिल कर चुके हैं, जबकि 24 अन्य स्टार्टअप अपने आईपीओ योजनाओं को अंतिम रूप देने के विभिन्न चरणों में हैं। हालांकि, 2026 में स्थिति में बदलाव आने की संभावना है, क्योंकि सार्वजनिक बाजार के निवेशक नई पीढ़ी की तकनीकी कंपनियों में निवेश करते समय मजबूत बुनियादी बातों, लाभप्रदता और कम नकदी खपत को प्राथमिकता देंगे। 50,000 करोड़ जुटाएंगी नई पीढ़ी की कंपनियां 2026 में सूचीबद्ध होने की योजना बना रही नई पीढ़ी की कंपनियों की सूची पिछले साल की तरह ही भीड़भाड़ वाली होगी। ये कंपनियां करीब 50,000 करोड़ जुटा सकती हैं। इनमें फोनपे 13,500 करोड़, जेप्टो 12,000 करोड़, ओयो 6,650 करोड़, शिपरॉकेट 2,342 करोड़ और बोट 1,500 करोड़ जुटाएंगी। ये भी पढ़ें-Gold Silver Price:चांदी की कीमतों में 4000 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा स्टार्टअप कंपनियों ने पिछले साल 35,600 करोड़ रुपये थे। इनमें प्रमुख रूप से लेंसकार्ट 7,278 करोड़, ग्रो 6,632 करोड़ रुपये, मीशो 5,421 करोड़, पाइन लैब 3,900 करोड़ और फिजिक्सवाला ने 3,820 करोड़ रुपये जुटाए थे। लिस्टिंग के बाद अच्छा प्रदर्शन वेंचर निवेशकों और बैंकरों ने चेतावनी दी है कि पिछले साल की गति को बनाए रखना बाजार स्थितियों के साथ-साथ घाटे में चल रहे या हाल ही में लाभ कमाने वाले तकनीकी व्यवसायों के प्रति निवेशकों की रुचि पर निर्भर करेगा। विश्लेषकों के मुताबिक, 2025 में नई पीढ़ी की कंपनियों का लिस्टिंग के बाद प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जो सार्वजनिक बाजार के निवेशकों के लिए ठोस रिटर्न का संकेत देता है। ऐसे में यह क्षेत्र अधिक परिपक्व माना जा रहा है। बड़े निवेशकों की पकड़ बड़े घरेलू और विदेशी संस्थान आईपीओ पोर्टफोलियो में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों की भागीदारी बढ़ रही है। अन्य वीडियो-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 03:03 IST
India IPO Record 2026: आईपीओ में नया रिकॉर्ड संभव, चुनौतियों के बीच कंपनियां जुटा सकती हैं 2.50 लाख करोड़ #Business #National #Ipo #StockMarket #Startups #CapitalMarket #Fundraising #TechCompanies #Sebi #PublicIssue #Investors #IndiaMarket #SubahSamachar
