कैसे हैं भारत-जॉर्डन संबंध: पीएम मोदी को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए क्राउन प्रिंस, दिखी रिश्ते की गर्मजोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को एक खास पल देखने को मिला।जहां जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय नेखुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को अम्मान स्थित जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। काउन प्रिंस द्वारा खुद कार चलाकर पीएम नरेंद्र मोदी म्यूजियम ले जाना भारत और जॉर्डन के बीचमजबूत और गर्मजोशी भरे रिश्तों को दर्शाता है।क्राउन प्रिंस अल हुसैनपैगंबर मोहम्मद के 42वीं पीढ़ी के वंशज माने जाते हैं। उनका यह कदम दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और भरोसे को और मजबूत करता है। बता दें किप्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। वे जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर हैं। जॉर्डन, पीएम मोदी की चार दिन की तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव है। इसके बाद वे इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे। पीएम मोदी ने कियाजॉर्डन म्यूजियमका दौरा पीएम मोदी ने इस दौरानअम्मान के रास अल-ऐन इलाके में स्थित जॉर्डन म्यूजियम का भी दौरा किया। यह जॉर्डन का सबसे बड़ा म्यूजियम है, जहां देश के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक अवशेष रखे गए हैं। साल 2014 में बने इस म्यूजियम में प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक समय तक की सभ्यता की झलक मिलती है। यहां 15 लाख साल पुराने जानवरों की हड्डियां और 9 हजार साल पुरानी ऐन गजाल की चूने से बनी मूर्तियां भी मौजूद हैं, जिन्हें दुनिया की सबसे पुरानी मूर्तियों में गिना जाता है। आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों का एक रुख इससे पहलेजॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा किप्रभारत और जॉर्डन आतंकवाद के खिलाफ एक जैसी और स्पष्ट सोच रखते हैं। 75 साल पुराने राजनयिक रिश्तों के बीच हुई यह मुलाकात भारत-जॉर्डन संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। व्यापार, रक्षा और निवेश पर सहमति दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी और गहरी करने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन आने वाले समय में डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचे और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बैठक रिश्तों को नई ऊर्जा देगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 16, 2025, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



कैसे हैं भारत-जॉर्डन संबंध: पीएम मोदी को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए क्राउन प्रिंस, दिखी रिश्ते की गर्मजोशी #World #International #SubahSamachar