Td Vaccine: देश में लॉन्च हुई दो गंभीर बीमारियों से बचाने वाली स्वदेशी वैक्सीन, जानिए इसके बारे में विस्तार से
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्वदेशी रूप से निर्मित टिटनेस एंड एडल्ट डिप्थीरिया वैक्सीन (टीडी) लॉन्च की। इस लॉन्च के साथ, वैक्सीन को अब यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) के तहत आपूर्ति के लिए भी शामिल कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय अनुसंधान संस्थान अप्रैल तक यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम को 55 लाख खुराक की आपूर्ति करेगा। आने वाले वर्षों में वैक्सीन के उत्पादन को और भी बढ़ाने का लक्ष्य है ताकिटीकाकरण कार्यक्रम को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसे देश के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लॉन्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा और भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 18:26 IST
Td Vaccine: देश में लॉन्च हुई दो गंभीर बीमारियों से बचाने वाली स्वदेशी वैक्सीन, जानिए इसके बारे में विस्तार से #HealthFitness #National #TetanusAndDiphtheriaVaccine #TdVaccine #TetanusVaccineForAdults #DiphtheriaPrevention #टेटनसऔरडिप्थीरियावैक्सीन #Tdवैक्सीन #डिप्थीरियासेबचाव #SubahSamachar
