Sant Kabir Nagar News: नई कृषि नीति व योजनाओं की दी गई जानकारी

सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन'' विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार 2026-27 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान किसानों को सरकार की नई कृषि नीति तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र के विविधीकरण, उत्पादकता में वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय उच्च मूल्य वाली फसलों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, ताकि बदलती परिस्थितियों का सामना किया जा सके। प्रधानमंत्री ने तटीय और उपयुक्त क्षेत्रों में नारियल, काजू, कोको और चंदन जैसी फसलों के विकास को बढ़ावा देने की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन फसलों की खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है।कार्यक्रम के अंत में किसानों के साथ संवाद कर उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, शेषमणि वर्मा, टीएसी संजय प्रजापति, अमन कुमार, शिव कुमार, निसार अहमद, शिवशंकर, दिनेश चौधरी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 22:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: नई कृषि नीति व योजनाओं की दी गई जानकारी #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar