Agra News: जाति और भेदभाव से हटकर कार्य करने के लिए किया प्रेरित

खेरागढ़। तहसील के गांव अटा स्थित इंटर कॉलेज में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि विष्णु चेतन महाराज और महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति ही भारत समाज की आत्मा है। उन्होंने समाज को जाति वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बबीता पाठक, होतम, विशम्बर , दिलीप, धर्मेंद्र उपाध्याय, यदुपति और सौरभ आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: जाति और भेदभाव से हटकर कार्य करने के लिए किया प्रेरित #InspiredToWorkBeyondCasteAndDiscrimination #SubahSamachar