Hamirpur (Himachal) News: उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार 28 को

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की एक कंपनी में हेल्पर और ट्रेनी के तीन पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार 28 को #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar