आईफोन डुओ: फोल्ड करते ही स्क्रीन में आई दरारें, अंदर से आ रही चटकने की आवाज, 4.5 लाख के फोन में क्या है खराबी?
iPhone Duo Display Failing Issue: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एपल (Apple) ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अपना पहला कदम रख दिया है। सितंबर में iPhone Duo नाम से लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के साथ आता है। लेकिन, ऐसा लगता है कि एपल का यह नया नवेला डिवाइस फोल्डेबल डिजाइन की पुरानी चुनौतियों से बच नहीं पाया है। पिछले हफ्ते बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद, इंटरनेट पर कई यूजर्स ने शिकायत करने लगे कि उनके iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन खराब हो गई है। यूजर्स का कहना है कि फोन को खोलने या बंद करने पर उन्हें कुछ चटकने या टूटने की आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद स्क्रीन पर दरारें या चमकीली लाइनें आ गईं। अब, मशहूर डिवाइस रिपेयर और टीयरडाउन वेबसाइट iFixit ने इस समस्या की गहराई में जाकर इसकी संभावित वजहों का खुलासा किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 09:58 IST
आईफोन डुओ: फोल्ड करते ही स्क्रीन में आई दरारें, अंदर से आ रही चटकने की आवाज, 4.5 लाख के फोन में क्या है खराबी? #TechDiary #Technology #National #IphoneDuo #Apple #IphoneDuoPrice #SubahSamachar
