UP: निर्माण में धांधली...फर्जी जॉबकार्ड बनाने का आरोप, दो प्रधानों के अधिकार सीज; जिला मजिस्ट्रेट की कार्रवाई
UP News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले जिले के दो ग्राम प्रधानों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। पवई विकास खंड की ग्राम पंचायत मकसुदिया व मुतकल्लीपुर में श्मसान घाट, नाली-खडंजा आदि का दोयम दर्जे का निर्माण व अपने सगे-संबंधियों का फर्जी जॉबकार्ड बनाकर वीबी जीरामजी की धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। ग्राम पंचायत मुतकल्लीपुर में महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने शिकायत कर थी कि ग्राम प्रधान ने अपने निकटतम संबंधियों का एक से अधिक जॉबकार्ड बनाकर मनरेगा से फर्जी भुगतान कराया है। शिकायत के आधार पर कमेटी ने जांच की। इसमें फर्जी जॉबकार्ड बनाकर 21,624 और 15,912 रुपये की अनियमितता की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 18:31 IST
UP: निर्माण में धांधली...फर्जी जॉबकार्ड बनाने का आरोप, दो प्रधानों के अधिकार सीज; जिला मजिस्ट्रेट की कार्रवाई #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #SubahSamachar
