Una News: ईशांत राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गांव चुरुड़ू के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी ईशांत कौशल का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया में दो से छह नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईशांत ने इससे पहले चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। मैदान में उनके बेहतरीन खेल, अनुशासन और मेहनत ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसी के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की टीम में स्थान मिला है। इस उपलब्धि से ईशांत के परिवार, गांव चुरुड़ू और पूरे जिला ऊना में खुशी की लहर है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने ईशांत को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 16:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ईशांत राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा #IshantWillShowcaseHisTalentAtTheNationalFootballTournament. #SubahSamachar