Israel: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में प्रवेश से कनाडा के छह सांसदों को रोका, आतंकी संगठन से जुड़ाव का लगाया आरोप

इस्राइल ने मंगलवार को कनाडा से आए एक निजी प्रतिनिधिमंडल को कब्जेवाले वेस्ट बैंक में प्रवेश करने से रोक दिया। इस दल में कनाडा की संसद के छह सदस्य (सांसद) शामिल थे। कनाडा में इस्राइल के दूतावास ने कहा कि इस समूह को इसलिए रोका गया क्योंकि इसके कुछ संबंध इस्लामिक रिलीफ वर्ल्डवाइड नाम की संस्था से बताए जा रहे हैं। इस्राइल इस संस्था को आतंकी संगठन मानता है।इस मामले पर कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद ने सोशल मीडिया पर कहा कि कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर सांसदों, के साथ हुए इस बर्ताव पर आपत्ति जताई है। खबर अपडेट की जा रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 17, 2025, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Israel: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में प्रवेश से कनाडा के छह सांसदों को रोका, आतंकी संगठन से जुड़ाव का लगाया आरोप #World #International #SubahSamachar