भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन: पदक की दौड़ से बाहर, ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदों को झटका

भारतीय निशानेबाजों को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में एक और निराशाजनक दिन का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धाओं में पदक की दौड़ से बाहर हो गए, जबकि एक जोड़ी के अयोग्य घोषित होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की भारतीय जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में चार टीम के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। दोनों ने कुल 632.4 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया। सोनम ने 316.6 जबकि हिमांशु ने 315.8 अंक जुटाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन: पदक की दौड़ से बाहर, ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदों को झटका #Sports #National #IssfWorldChampionship #Issf #IndianShooters #OlympicQuota #SubahSamachar