Himachal: केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले जयराम ठाकुर, हिमाचल के लिए केंद्र से मांगी अधिक वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न वित्तीय विषयों को उनके समक्ष रखा। जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को निरंतर दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल के संतुलित एवं सतत विकास के लिए केंद्र का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश की वित्तीय सुदृढ़ता, आधारभूत संरचना के विकास, आपदा राहत और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए अधिकतम वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले जयराम ठाकुर, हिमाचल के लिए केंद्र से मांगी अधिक वित्तीय मदद #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JairamThakur #SubahSamachar