जापान में कांपी धरती: 5.7 तीव्रता के भूकंप में 22 घायल, घरों की खिड़कियां टूटीं; राजधानी टोक्यो में कितना असर?
मध्य जापान में 5.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस भूकंप से कम से कम 22 लोग घायल हो गए, स्टोर की खिड़कियां टूट गईं और लोग इमारतों से बाहर भागे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 5.7 बताई, जबकि US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसे 5.5 मापा। किन इलाकों में कांपी धरती रविवार तड़के आए भूकंप काकेंद्र शिज़ुओका प्रीफेक्चर में पृथ्वी की सतह से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। आइची प्रीफेक्चर के पास का एक बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ, जिसमें हमामात्सु शहर, क्योटो और नारा की प्राचीन राजधानियां, और यामानाशी तथा गिफू जैसे पड़ोसी प्रीफेक्चर शामिल हैं। आधिकारिक भूकंपीय आकलन के अनुसार, आइची में सबसे तेज झटके महसूस किए गए। टोक्यो में भूकंप महसूस नहीं हुआ क्योंकि यह प्रभावित क्षेत्रों से काफी दूर है। भूकंप से क्या-क्या नुकसान हुआ जापानी टीवी फुटेज में टूटी हुई स्टोर की खिड़कियां और सड़कों पर बिखरे कांच के टुकड़े दिखाई दिए। एक किताबों की दुकान में किताबें शेल्फ से गिरकर ढेर हो गईं। घायलों में वे लोग भी शामिल थे जो भागने की कोशिश करते समय सीढ़ियों से गिर गए थे। एहतियाती उपाय के तौर पर शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें प्रभावित क्षेत्रों में धीमी गति से चलाई गईं। जापान भूकंप-प्रवण क्षेत्र में स्थित है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 01:22 IST
जापान में कांपी धरती: 5.7 तीव्रता के भूकंप में 22 घायल, घरों की खिड़कियां टूटीं; राजधानी टोक्यो में कितना असर? #World #International #जापानभूकंप #मध्यजापान #आइचीप्रीफेक्चर #शिज़ुओकाप्रीफेक्चर #22घायल #शिंकानसेन #माउंटफ़ूजी #क्योटो #नारा #SubahSamachar
