Japan PM India Visit LIVE: पीएम मोदी ने जापानी समकक्ष ताकाइची से की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आईं जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का आज राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया।पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री का खुद स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में ताकाइची को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। प्रधानमंत्री ने ताकाइची को भारतीय प्रतिनिधिमंडल से भी मिलवाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पीएम ताकाइची के साथ आए शिष्टमंडल से मुलाकात की। गौरतलब है कि भारत पहुंचने से पहले पीएम ताकाइची ने इस दौरे को अहम बताया था। उन्होंने कहा था किबढ़ती अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं के बीच भारत के साथ सहयोग का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के साझा मूल्यों तथा रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 07:04 IST
Japan PM India Visit LIVE: पीएम मोदी ने जापानी समकक्ष ताकाइची से की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत #IndiaNews #National #SubahSamachar
