Japan Stabbing: 30 वर्षीय युवक के सिर पर सवार हुई सनक, दो लोगों को चाकू मारा; फुकुओका शहर में पुलिस ने दबोचा
जापानी पुलिस ने सोमवार को फुकुओका शहर में HKT48 के एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में हुई छुरी मारने की घटना के संदिग्ध को गिरफ्तार किया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि अबउनकी हालत ठीक है।पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संदिग्ध ने रविवार को 44 वर्षीय पुरुष को छाती में छुरी मारी। घायल पुरुष HKT48 थिएटर में काम करते थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जब उन्होंने संदिग्ध को अनधिकृत क्षेत्र में देखा और उसे बाहर जाने के लिए कहा, तो यह हमला हुआ। खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 15, 2025, 10:21 IST
Japan Stabbing: 30 वर्षीय युवक के सिर पर सवार हुई सनक, दो लोगों को चाकू मारा; फुकुओका शहर में पुलिस ने दबोचा #World #International #SubahSamachar
