उत्तराखंड: जेनी प्रकरण पर गरमाई सियासत, महेंद्र भट्ट बोले- मेरा सवाल गलत नहीं, डीएनए जांच को भी तैयार
जेनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका सवाल गलत नहीं था। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जेनी के बच्चे का पिता कौन है। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत डीएनए जांच कराने की बात कर रहे हैं तो वह खुद भी डीएनए जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरक सिंह रावत दोबारा डीएनए जांच करवाएंगे महेंद्र भट्ट ने नंदप्रयाग-घाट को लेकर लगाए गए आरोपों को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. हरक सिंह रावत को इस मामले में झूठे बयान नहीं देने चाहिए। भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि हरक सिंह रावत ने इस तरह की बयानबाजी जारी रखी तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। भाजपा अध्यक्ष की भी हो डीएनए जांच : हरक सिंह प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जैनी के बेटे का बाप कौन है, बयान पर पलटवार किया था। डॉ. रावत ने कहा कि मेरी डीएनए जांच और सीबीआई जांच भी हो चुकी है। जांच में आरोप साबित नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि जैनी के बेटे के बाप का पता लगाने के लिए भाजपा अध्यक्ष की डीएनए जांच होनी चाहिए। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर व भगवानपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा कार्यक्रम में डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष भट्ट पर निशाना साधा था।उन्होंने कहा, भाजपा अध्यक्ष मांग कर रहे हैं कि जैनी के बच्चे का बाप कौन है। वर्ष 2003 में लगे आरोपों के बाद मैंने डीएनए जांच भी कराई और सीबीआई जांच में क्लीन चिट भी मिल चुकी। ये भी पढे़ंगंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत जैनी के बच्चे का बाप कौन है, इसके लिए भाजपा अध्यक्ष की भी डीएनए जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मेरे खिलाफ कितने भी षडयंत्र रच ले, मैं डरने वाला नहीं हूूं। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि मुझे जेल भेज दो, मैं कफन बांध कर राजनीति करता हूं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 13:46 IST
उत्तराखंड: जेनी प्रकरण पर गरमाई सियासत, महेंद्र भट्ट बोले- मेरा सवाल गलत नहीं, डीएनए जांच को भी तैयार #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #JennyControversy #Bjp #MahendraBhatt #SubahSamachar
