Jhansi: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों के न होने पर पुलिस और नगरवासियों ने दी अंतिम विदाई

थाना बड़ागांव क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के पति और बच्चों का वर्षों पहले निधन हो चुका है। हादसे के बाद पुलिस और नगरवासियों ने मिलकर उसका अंतिम संस्कार कराया। बड़ागांव के तकियापुरा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय हरभैया देवी प्रतिक्षालय में अकेली रहती थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 30 वर्ष पहले उसके पति और तीन बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को महंत लक्ष्मण दास कन्या इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों के न होने के कारण बड़ागांव पुलिस ने नगर पंचायत के लोगों के सहयोग से बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कराया। थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 14:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों के न होने पर पुलिस और नगरवासियों ने दी अंतिम विदाई #CityStates #Jhansi #JhansiRoadAccident #LonelyElderlyWomanDies #JhansiBaragaonPolice #SubahSamachar