Jhansi: सीएम योगी के दौरे को लेकर महानगर में डायवर्जन रहेगा लागू, भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को देखते हुए 20 और 21 जून को डायर्वजन प्लान लागू किया गया है। शनिवार सुबह से ही भारी वाहनों का प्रवेश महानगर में प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक यातायात व्यवस्था के अनुसार बस स्टैंड से इलाइट चौराहा होकर दतिया और शिवपुरी जाने वाली सभी बस मेडिकल बायपास व शिवानी तिराहा होते हुए आगे जाएंगी। दतिया और शिवपुरी से झांसी आने वाली बस भी शिवानी तिराहा और मेडिकल बायपास मार्ग से संचालित होंगी। जेल चौराहा से इलाइट चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन झांसी होटल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन और चित्रा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। चित्रा चौराहा से झांसी-कानपुर मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक चौराहा और झांसी होटल चौराहा होकर जाने की व्यवस्था की गई है। अंसल तिराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बूढ़ा पुल और मेडिकल बायपास मार्ग से होकर गुजरना होगा। यह यातायात व्यवस्था 20 जून को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक एवं 21 जून को सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 03:45 IST
Jhansi: सीएम योगी के दौरे को लेकर महानगर में डायवर्जन रहेगा लागू, भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश #CityStates #Jhansi #DiversionInJhansiDuringCmYogi'sVisit #JhansiMetropolitanDiversion #Cm'sVisitToJhansi #CmYogiNews #SubahSamachar
