Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने एक-दूसरे के साथ फूलों और रंगों की होली खेली। सदन में उमंग और उत्साह का माहौल देखा गया। मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य वासियों को होली की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने आशा जताई कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि होली सिर्फ रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है।मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि इस होली को उमंग और उत्साह के साथ मनाएं और अपने रिश्तों में प्यार, सम्मान और सौहार्द बनाए रखें। विधानसभा में होली मिलन समारोह ने सदस्यों के बीच अपनापन और खुशी के रंग भर दिए। खुशियों और भाईचारे का संदेश इस अवसर पर मंत्री और विधायक गण भी एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई देते नजर आए। सदन में इस छोटे से कार्यक्रम ने सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 20:13 IST
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #SubahSamachar
