स्केटिंग : जिब्रान, अर्सलान, आसिम और सारा अव्वल
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एएमयू के स्केटिंग रिंक पर आयोजित अंडर-8, अंडर-10 और 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 10 पदक जीते। अंडर-8, 100 मीटर रेस में जिब्रान गाजी प्रथम, कियान द्वितीय और जगवान गाजी तृतीय रहे। अंडर-10, 200 मीटर रेस में अर्सलान प्रथम, अलिसबा द्वितीय और इब्राही तृतीय रहे। 12 वर्ष से अधिक, 800 मीटर रेस (बालक) में आसिम प्रथम, सुम्मेद सिंह द्वितीय और अर्सलान अहमद तृतीय रहे। 12 वर्ष से अधिक, 800 मीटर रेस (बालिका) में सारा प्रथम, रहमत द्वितीय और नवा तृतीय रहीं। उद्घाटन जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद अंसारी ने किया। एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. यूसुफउज्जमा खान, जिमखाना क्लब की अध्यक्ष प्रो. इफ्फत असगर और राइडिंग क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज आलम ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन स्केटिंग प्रशिक्षक मोहम्मद रिजवान ने निभाई। इस अवसर पर वसीम खान, शुएब खान, विजय सिंह जादौन, जावेद अंसारी, नईम, हारून अली, मजहर उक कमर, इमरान शिब्ली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:05 IST
स्केटिंग : जिब्रान, अर्सलान, आसिम और सारा अव्वल #AligarhNewssportsNewsskatingRink #SubahSamachar
