ज्वालामुखी: विवाहिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा, श्मशानघाट में पत्थरबाजी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र की भाटी बोहन पंचायत में 26 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने शव ससुराल पक्ष को सौंपा और अंतिम संस्कार के लिए शव को ज्वालामुखी स्थित अष्टभुजा श्मशानघाट ले जाया गया तो वहां मायके पक्ष की महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ज्वालामुखी: विवाहिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा, श्मशानघाट में पत्थरबाजी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Kangra #MarriedWomanFuneral #SubahSamachar