कन्नौज डबल मर्डर: मासूम से कैसी थी दुश्मनी?' कमरे के अंदर पड़ी थीं लाशें, 20 मीटर दूर है चौकी, पांच टीमें गठित
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में मासूम बच्ची से आखिर हमलावरों की कौन सी दुश्मनी थी कि बच्ची को भी नहीं बख्शा और उस पर भी कई वार किए गए, जिससे उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। अब बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं, संजीव का आठ वर्षीय कृत्यांश कक्षा दो का छात्र है और चाचा ज्योतिष के घर पर रहता है। यदि कृत्यांश माता-पिता के साथ घर पर होता तो आशंका है कि वह भी हमलावरों की दरिंदगी का शिकार हो सकता था। इस घटना में मासूम के माता-पिता की हत्या कर दी गई। इस घटना में बहन मान्या उर्फ प्रियंका गंभीर रूप से घायल है। चचेरे भाई शिव ने तत्काल बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 09:33 IST
कन्नौज डबल मर्डर: मासूम से कैसी थी दुश्मनी?' कमरे के अंदर पड़ी थीं लाशें, 20 मीटर दूर है चौकी, पांच टीमें गठित #CityStates #Crime #Kanpur #Kannauj #UttarPradesh #KannaujNews #KannaujCrimeNews #KannaujDoubleMurder #KannaujCoupleMurder #DigJamunaPrasad #SubahSamachar
