यूपी: 'कोई बचाओ...चीखती रही मां', बेटा बोला- तार से बांधा और लगाई आग, ताऊ के कहने पर जलाया, कन्नौज हत्याकांड

कन्नौज जिले में सोनम के बेटे वेदांत ने अपनों के द्वारा ही उजाड़े गए परिवार और मां की दर्दनाक मौत की दास्तां बयां किया। बेटे ने बताया कि पिता, ताऊ और चचेरे भाई ने मिलकर पहले मां के हाथ तार से बांधे और फिर कमरे में ही बेड पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया। मां की मौत से सहमे बेटे वेदांत ने रोते-सिसकते हुए ग्रामीणों के बीच आपबीती सुनाते हुए बताया कि सुबह ताऊ ने पैसे देकर पेट्रोल मंगवाया था। इसके बाद ताऊ ने पिता से मां को मार देने की बात कही थी। तब पिता ने अपनी बुआ के लड़के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मासूम ने रुंधे गले से बताया कि आरोपियों ने उसकी मां को कमरे के अंदर बेड पर लेटाकर तार से हाथ बांध दिए थे। इसके बाद उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 'कोई बचाओ...चीखती रही मां', बेटा बोला- तार से बांधा और लगाई आग, ताऊ के कहने पर जलाया, कन्नौज हत्याकांड #CityStates #Crime #Kanpur #Kannauj #UttarPradesh #KannaujNews #KannaujCrimeNews #KannaujMurderCase #SonamMurderCaseInKannauj #HusbandBurnsWifeAlive #SubahSamachar