Kannauj: प्रसव के दौरान बिगड़ी हालत, रेफर के बाद रास्ते में गर्भवती की मौत, CHC में शव रखकर परिजनों का हंगामा
कन्नौज जिले के तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को सीएचसी लाकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक और सीएचसी अधीक्षक ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी डोली यादव (27) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात करीब दस बजे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्रसव के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर एएनएम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 09:26 IST
Kannauj: प्रसव के दौरान बिगड़ी हालत, रेफर के बाद रास्ते में गर्भवती की मौत, CHC में शव रखकर परिजनों का हंगामा #CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar
