बीरू मर्डर मिस्ट्री: कानपुर पुलिस का खेल...पहले हादसा फिर हत्या, अब गैर इरादतन हत्या की ली तहरीर, उठे ये सवाल
कानपुर के हनुमंत विहार में बीरू सिंह भदौरिया (37) को कार की छत पर लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घुमाने और फिर फेंकने के मामले में पुलिस की कार्रवाई और कहानी सवालों के घेरे में है। बुधवार को सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज करने वाली पुलिस ने परिजन के हत्या के आरोप और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अपहरण व हत्या की तहरीर ली। गुरुवार को परिजन ने जब्त कार क्षतिग्रस्त मिलने पर पुलिस पर मामला हादसा दिखाने का आरोप लगाते हुए नौबस्ता-हमीरपुर रोड जाम कर दिया। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार चला रहे पवन और उसके साथी दिलीप को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो आरोपियों पिंटू और दीपक की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 04:31 IST
बीरू मर्डर मिस्ट्री: कानपुर पुलिस का खेल...पहले हादसा फिर हत्या, अब गैर इरादतन हत्या की ली तहरीर, उठे ये सवाल #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurCrimeNews #UpCrime #SubahSamachar
