Kanpur: घर के लोगों को कमरों में बंद कर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के डोभा गांव में बीती रात चोरों ने एक एक घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते नीचे उतरे चोर 20 हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए। चोरों ने घर के लोगों को कमरों में बन्द कर घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, अटैची व बक्से छत पर उठा गए। करीब दो बजे रात उठे छोटे भाई ने खुद को कमरे के अंदर बंद पाया। किसी तरह पड़ोसी को बुलाकर कुण्डी खुलवाई, तो दूसरे कमरों का सामान बिखरा देखा। चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डोभा निवासी सचिन कुमार पुत्र स्व.जगदीश ने पुलिस को बताया कि बीती रात घर पर जब सभी लोग सो रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:58 IST
Kanpur: घर के लोगों को कमरों में बंद कर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
