कवायद तेज: सेंट्रल स्टेशन के होल्डिंग एरिया में रुक सकेंगे 2200 यात्री, अगले माह से शुरू होगा निर्माण कार्य
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने अत्याधुनिक होल्डिंग एरिया बनाने की कवायद तेज कर दी है। कैंट छोर पर प्रस्तावित स्थल का रेलवे अफसरों ने निरीक्षण किया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर आकांशु गोविल ने बताया कि होल्डिंग एरिया में 2200 लोग रुक सकेंगे। निर्माण के लिए पहले चरण में पार्किंग क्षेत्र, हाईमास्ट लाइट, सब-स्टेशन, स्टोर सहित अन्य को दूसरे स्थान पर किया जाएगा। दो हजार वर्गफीट क्षेत्र में आधुनिक होल्डिंग एरिया का निर्माण शुरू किया जाएगा। अगले एक माह में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय और कैंट साइड पर सामान्य टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इस मौके पर आरएलडीए के उप महाप्रबंधक राकेश गुप्ता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 09:54 IST
कवायद तेज: सेंट्रल स्टेशन के होल्डिंग एरिया में रुक सकेंगे 2200 यात्री, अगले माह से शुरू होगा निर्माण कार्य #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCentralStation #RailwayUpdate #NewHoldingArea #NorthCentralRailway #SubahSamachar
