खूनी खेल: सिर पर वार कर फैक्टरी कर्मी की हत्या, मिला अर्द्धनग्न शव, आसपास बिखरा खून देख पुलिस भी हैरान
गोविंदनगर थाना क्षेत्र के नौरैयाखेड़ा में शनिवार देर रात फैक्टरी कर्मी रोहित कुमार (23) के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह कमरे की फर्श पर अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शव के पास खून जमा हुआ था और दरवाजे खुले पड़े थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फतेहपुर के मलवां के कुटिया गांव निवासी रोहित कुमार दादानगर स्थित एक पान मसाला फैक्टरी में काम करता था। परिवार में छोटा भाई विशाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं, तीन बहनें सोनी, मोनी, पूनम हैं। रोहित की चाची रेखा ने बताया कि रोहित बीते दो माह से नौरैयाखेड़ा में किराये का कमरा लेकर साढ़ के रसूलपुर निवासी शिवा के साथ रह रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 22:06 IST
खूनी खेल: सिर पर वार कर फैक्टरी कर्मी की हत्या, मिला अर्द्धनग्न शव, आसपास बिखरा खून देख पुलिस भी हैरान #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Crime #CrimeNews #SubahSamachar
