कानपुर: अंजलि अरोड़ा को भेजा कानूनी नोटिस, मांगा 1.20 करोड़ का हर्जाना, मानहानि और आर्थिक नुकसान का आरोप

कानपुर में नगाड़ा नाइट कार्यक्रम बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। आयोजक पक्ष ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को नोटिस भेजकर 15 दिन में 1.20 करोड़ रुपये हर्जाना देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वरूप नगर थाने में प्रार्थना पत्र भेजा गया है। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल डिजिटल देशी मीडिया में मार्केटिंग का काम देखने वाले आशीष कुमार के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने नोटिस भेजा है। इसमें कथित मानहानि के लिए एक करोड़ और कार्यक्रम बीच में छोड़ने से हुए आर्थिक नुकसान के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए हैं। आशीष के मुताबिक, उन्होंने शोर बैंड के मालिक अमन निगम और दि बारात कार्निवल इवेंट कंपनी के मालिक अनुभव राज के साथ मिलकर कार्यक्रम कराया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: अंजलि अरोड़ा को भेजा कानूनी नोटिस, मांगा 1.20 करोड़ का हर्जाना, मानहानि और आर्थिक नुकसान का आरोप #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #AnjaliArora #LegalNoticeToAnjaliArora #NagadaNightControversy #SwaroopNagarPoliceStation #SubahSamachar