कानपुर: महिला मित्र से बात बंद होने पर युवक ने लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम
सेनपश्चिम पारा में महिला मित्र से बातचीत बंद होने पर विशाल पांडेय (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह पांच साल से किराये के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस व फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमेठी के दीनापुर निवासी विशाल गोपालपुर में संजय गुप्ता के मकान में रहते थे। परिवार में पिता विनोद, मां शिवकुमारी और भाई सौरभ हैं। भाई के अनुसार विशाल के उसी के साथ कंपनी में काम करने वाली एक युवती से करीब चार साल से प्रेम संबंध थे। एक महीने पहले युवती ने विशाल से बात करना बंद कर दिया। इसे लेकर वह अवसाद में रहने लगा था। मंगलवार रात किसी काम के चलते उसी मकान में किराये पर रहने वाले उसके दोस्त अर्पित यादव ने उसे कॉल की। फोन न उठने पर वह कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विशाल का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से लटकता मिला। सेनपश्चिम पारा इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:32 IST
कानपुर: महिला मित्र से बात बंद होने पर युवक ने लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
