विनीत मिनोचा हत्याकांड: मजिस्ट्रेट के सामने राज खोलेगी शालू, वकील का दावा- पुलिस ने नहीं दर्ज किए असली बयान
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) की सुनवाई के लिए जेल से कोर्ट पहुंची शालू के अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि वह मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान देना चाहती है। वहीं, अभियोजन ने इसका विरोध किया। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की है। http:// बयान की अनुमति मिले या न मिले लेकिन शालू की ओर से दी गई इस अर्जी ने पुलिस और सुब्रत दोनों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं। बयानों में अगर शालू अब तक की पुलिस की कार्रवाई को गलत बताती है तो सवाल उठना तय है कि फिर कारोबारी विनीत की हत्या किसने कराई। बता दें कि कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित फ्लैट में पांच सितंबर को विनीत मिनोचा (65) की हत्या कर दी गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 05:39 IST
विनीत मिनोचा हत्याकांड: मजिस्ट्रेट के सामने राज खोलेगी शालू, वकील का दावा- पुलिस ने नहीं दर्ज किए असली बयान #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VineetMinochaMurderCaseKanpur #ShaluMinochaSection164Statement #KalyanpurKanpurMurder #KanpurCourtNews #SubahSamachar
