कानपुर: धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला , नामजद आरोपी उर्सला से गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कानपुर में कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपी अभिषेक कुमार त्रिपाठी को सोमवार को उर्सला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चकेरी थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 27 जुलाई को श्यामनगर निवासी पीड़ित नीरज मिश्रा ने सुनील मिश्रा, अभिषेक कुमार त्रिपाठी उसकी पत्नी प्रीती, आलोक त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 11:52 IST
कानपुर: धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला , नामजद आरोपी उर्सला से गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
