कानपुर नीट छात्र सुसाइड: एआई अश्लील फोटो से ब्लैकमेलिंग , पिता बोले- डॉक्टर बनाने भेजा था, शव लेकर जा रहा हूं
कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के हितकारीनगर स्थित हॉस्टल में रविवार रात बहराइच के दौलतपुर निवासी नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शिवा सिंह (19) ने अनजान ब्लैकमेलर से तंग आकर खुदकुशी की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के किसान पिता चंद्रवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एआई की मदद से बेटे के साथ उनकी अश्लील फोटो तैयार की। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बीती 30 अक्तूबर को एक अनजान कॉलर ने फोन पर बेटे से अश्लील फिल्में देखने की बात कहकर उसे धमकाया। इसके कुछ देर बाद उसके व्हाटसएप पर उन दोनों की एडिटेड फोटो-वीडियो भेजे। बेटे पर रुपये न देने पर वायरल करने की धमकी दी। इससे दहशत में आए शिवा ने फोन कर उन्हें पूरी बात बताई। वह अगले दिन बहराइच के हुजूरपुर थाने शिकायत करने पहुंचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 09:35 IST
कानपुर नीट छात्र सुसाइड: एआई अश्लील फोटो से ब्लैकमेलिंग , पिता बोले- डॉक्टर बनाने भेजा था, शव लेकर जा रहा हूं #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurSuicide #RawatpurNeetStudentSuicideCase #AiGeneratedObscenePhoto #SubahSamachar
