कानपुर: बहू के मायके में हुई पंचायत, 25 लाख की मांग और गाली-गलौज, आहत सास ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम
कानपुर के सरसौल में नरवल थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहू के मायके में हुई पंचायत में ससुराल पक्ष से 25 लाख रुपये की मांग और गाली-गलौज से आहत महिला अर्चना देवी (40) पत्नी अनिरुद्ध सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के बेटे लकी सिंह ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पहले जामू थाना विधनू निवासी मुस्कान सिंह पुत्री रामराज सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह चल रही थी और तलाक को लेकर विवाद होता रहा। 11 अगस्त को मुस्कान अपने मायके चली गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:56 IST
कानपुर: बहू के मायके में हुई पंचायत, 25 लाख की मांग और गाली-गलौज, आहत सास ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
