कानपुर: त्योहार पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़, प्रमुख रूटों पर वेटिंग या नो रूम

दिवाली और छठ पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और हावड़ा रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ में नो रूम की स्थिति है। आनंद विहार-छपरा और आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल समेत कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। दिवाली के आसपास आवागमन करने वालों को भीड़ का सामना करना पड़ेगा। छठ के बाद बिहार से कानपुर, दिल्ली और मुंबई लौटने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग स्टेशनों के जरिये सफर करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। ट्रेन का हॉर्न बजते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति संभालने के लिए आरपीएफ जवान तैनात रहे। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और लगेज स्कैनर की डॉग स्क्वायड से जांच कराई। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: त्योहार पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़, प्रमुख रूटों पर वेटिंग या नो रूम #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar